फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नाबार्ड से 3.18 करोड़ मंजूर, सात साल से लटका महेंदली-समोली सड़क का काम

विज्ञापन
महेंदली समोली बाईपास सड़क र लगा बोर्ड
विज्ञापन
सड़क पर बने गड्ढे, मलबे के ढेर वाहन चालक और लोगों के लिए बने परेशानी का सबब
विज्ञापन

अप्रैल 2017 में टेंडर प्रक्रिया होने के बाद लोक निर्माण विभाग ने शुरू करवाया था काम
रतन चौहान
रोहड़ू। नाबार्ड से तीन करोड़ 18 लाख मंजूर होने के बावजूद भी महेंदली समोली बाईपास सड़क न पक्की नहीं हो पाई और न ही मार्ग को चौड़ा किया गया है। इस खस्ताहाल सड़क पर रोजाना सफर करने वाले क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हैरानी की बात है कि टेंडर लगने के सात साल बाद भी मार्ग की हालत खराब है, वहीं छह किलोमीटर सड़क के अधर में लटके कार्य को लेकर लोगों में रोष है और सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सड़क पर बने गड्ढे और बारिश के बाद मलबे के ढेर वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, लोक निर्माण विभाग ने महेंदली से समोली तक करीब छह किलोमीटर सड़क को पक्का करने का काम अप्रैल 2017 में टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुरू करवाया। नाबार्ड के तहत करीब 3.18 करोड़ की लागत से सड़क को चौडा करने, दीवारें लगवाने, नालियां, पैरापिट बनाने और मैटलिंग का कार्य होना था। सात साल में केवल तीन किलोमीटर सड़क को थोड़ा चौड़ा करने के लिए खोदा गया, लेकिन उसके बाद कार्य अधर में लटक गया। विभागीय टेंडर के मुताबिक कार्य को एक साल की अवधि के भीतर पूरा किया जाना था। सड़क बनने से रोहड़ू की करीब चार पंचायत के लोगों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा चिड़गांव तहसील, जांगला उपतहसील सहित छौहारा क्षेत्र से शिमला और हाटकोटी शिमला आने-जाने वाले वाहनों को रोहडू बाजार से नहीं गुजरना पड़ेगा। इससे बाजार में हर दिन बढ़ रही यातायात की समस्या का समाधान होना था। सात साल बीतने के बाद सड़क का काम अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन

बजट कर दिया स्थानांतरित
इस सड़क को लेकर पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में विधायक मोहनलाल ब्राक्टा ने कई बार सवाल उठाए। अब दो साल से कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद भी सड़क पर काम शुरू नहीं हो सका है। अब पता चला है कि इसके लिए मंजूर बजट को पहले ही कहीं दूसरी सड़क के लिए स्थानांतरित कर दिया, लेकिन इस पर कोई प्रतिक्रिया के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन

महेंदली-समोली बाईपास सड़क का काम पहले जिस ठेकेदार को दिया था। उसने किसी करण पूरा नहीं किया। करीब छह किलोमीटर सड़क को चौड़ा और पक्का किया जाना है। इसके लिए विभाग के पास अभी कोई बजट मंजूर नहीं है। ई परेश चौहान अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, रोहडू मंडल - संवाद

महेंदली समोली बाईपास सड़क र लगा बोर्ड

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें