फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परियोजना के निर्माण से हुए नुकसान की जल्द करें भरपाई : देवकी

विज्ञापन
लूहरी परियोजना प्रभावितों ने उप तहसील नित्थर में निकाली रोष रैली। संवाद
विज्ञापन
नित्थर में लूहरी परियोजना प्रभावितों ने किया प्रदर्शन, नायब तहसीलदार कार्यालय के बाहर गरजे सैकड़ों लोग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। हिमाचल किसान सभा लूहरी हाईड्रो प्रोजेक्ट 210 मेगवाट के प्रभावित पंचायत के किसानों ने लंबित मांगों को लेकर बुधवार को विरोध-प्रदर्शन किया। नित्थर में नायब तहसीलदार के कार्यालय के बाहर सैकड़ों लोग गरजे। प्रदर्शन में नित्थर, देहरा, दुराह और गड़ेच पंचायत के किसान शामिल रहे। किसान सभा महासचिव देवकी नंद, उपाध्यक्ष कपिल ठाकुर और मनोरमा चौहान ने कहा कि चार पंचायतों के प्रभावित लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं और कई बार प्रशासन को मांग पत्र भी सौंपा गया। मांगों पर 9 मई, 2024 को एक लिखित समझौता हुआ था। इस समझौते के अनुसार प्रोजेक्ट के निर्माण से फसलों को हुए नुकसान का सर्वे 20 जुलाई और ब्लास्टिंग से मकानों में आईं दरारों का मूल्यांकन एक अगस्त तक करने पर सहमति बनी थी, लेकिन प्रशासन ने केवल नित्थर पंचायत में ही दरारों का सर्वे किया, परंतु मुआवजा नहीं दिया है, जबकि अन्य पंचायतों में अभी तक सर्वे ही नहीं किया गया है, जिससे किसानों में प्रशासन के प्रति रोष है। उन्होंने कहा कि अभी तक प्रशासन ने केवल फाटी, नित्थर और गड़ेच में ही फसल के नुकसान का मुआवजा दिया है। वर्ष 2022-23 और 23-24 का सर्वे तो किया है, लेकिन मुआवजा नहीं दिया है। किसान सभा ने मांग उठाई है कि जो पंचायतें अभी रही हैं, उनका सर्वे तुरंत किया जाए। प्रदर्शन में किशन देव, राजा राम, रंजीत, वेद राम, संजू, अनिल, अनिज, सूरज, रेखा, मनोरमा चौहान, रेखा, सुलोचना, निशा, उगम राम, प्रियंका, अनिता, अंजू, अभिलाषा, मेहरू देवी, रेवती देवी, नगी देवी, इंदिरा देवी, कौशल्या देवी, हेमा देवी, मोहर सिंह, मेहर चंद, पदम और जन्मेष सहित अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

एस्टीमेट बनाकर 15 अक्तूबर तक उपायुक्त को भेजा जाएगा
किसान नेताओं ने कहा कि इन मुद्दों पर बुधवार को नायब तहसीलदार नित्थर के साथ किसान सभा की बैठक हुई। बैठक में सहमति बनी है कि देहरा पंचायत में मकानों में आई दरारों का सर्वे हुआ है, उसका एस्टीमेट बनाकर 15 अक्तूबर तक उपायुक्त कुल्लू को भेज दिया जाएगा। फसल के नुकसान का जो मुआवजा बना है, वह फाइल 5 अक्तूबर तक उपायुक्त कुल्लू से सतलुज जल विद्युत निगम को 5 अक्तूबर से पहले भेज दी जाएगी। प्रशासन ने माना कि नित्थर पंचायत में मकानों में आईं दरारों का सर्वे 25 सितंबर से शुरू किया जाएगा। उसके बाद दुराह और गड़ेच में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें