फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों पर बोझ डालकर लागू की जा रही ओपीएस : लोकेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। कांग्रेस सरकार कर्मचारियों को खुश करने के लिए ओपीएस को जनता, किसानों और बागवानों पर अतिरिक्त बोझ डालकर लागू करने जा रही है। यह बात आनी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक लोकेंद्र कुमार ने प्रेस को जारी बयान में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार अपने वायदों को पूरा करने के लिए डीजल पर तीन रुपये वैट बढ़ाकर लोगों पर इसका बोझ डाल दिया है। वर्तमान कांग्रेस सरकार अभी ठीक ढंग से चल भी नहीं पाई लेकिन एक के बाद एक ऐसे निर्णय लिए जा रहे हैं, लोगों को फायदा कम और नुकसान ज्यादा उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें