सोलन के ग्राम पंचायत सेरी में लोगों की समस्या सुनते स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल। स्रो
ग्राम पंचायत सेरी में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। ग्राम पंचायत सेरी में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने की। कार्यक्रम के तहत उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। इससे पूर्व भगवान जगन्ननाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुखी व खुशहाल जीवन की कामना की।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए यथासंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने मड़ैंजी से कनौरी (कोटला गांव) के संपर्क मार्ग निर्माण के लिए 2 लाख रुपए देने का आश्वासन दिया। उन्होंने भगवान जगन्ननाथ मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप 3 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने ग्राम पंचायत जौणाजी में 12 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले आंगनबाड़ी केंद्र डयारग बुखार का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत बेटियों को सम्मानित किया तथा गोद भराई व अन्नप्राशन संस्कार पूर्ण करवाया। शिल्ली से कोटला संपर्क मार्ग को पक्का करने के लिए एक लाख रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।