फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सड़क बंद, जिम्मेदारों का किनारा, झूला बना सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरू खड़ में भूस्खलन से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ीं, सेब-मटर की फसल खराब होने का खतरा
विज्ञापन

. जांगलिख के ग्रामीण बेहाल ग्रामीण मुख्यमंत्री के सामने उठाएंगे समस्या
. भूस्खलन के चार दिन बाद भी ग्रामीणों के लिए सामान्य पैदल रास्ता सुचारु नहीं हो पाया
भूस्खलन से सड़क बंद, लटकी व्यवस्था, झूले से पार हो रही खड्ड
सड़क बंद, जिम्मेदारों का किनारा, झूला बना सहारा
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
छौहारा क्षेत्र की तांगनु जांगलिख पंचायत में सुंदरू खड्ड के पास हुए भूस्खलन से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रविवार को हुए इस भूस्खलन के कारण क्षेत्र की अस्थायी सड़क बंद हो गई है। इससे रोजमर्रा की आवाजाही के साथ ही आपातकालीन स्थितियों में भी गंभीर संकट खड़ा हो गया है। भूस्खलन के चार दिन बाद भी ग्रामीणों के लिए सड़क संपर्क बहाल नहीं हो पाया है। सड़क बंद होने के कारण जांगलिख गांव के लोग फिलहाल पावर कंपनी के झूले के सहारे खड्ड पार करने को मजबूर हैं। यह व्यवस्था ग्रामीणों की जरूरतों के लिए पर्याप्त साबित नहीं हो रही है। सोमवार को एसडीएम ने क्षेत्र का दौरा किया, लेकिन ग्रामीणों को अभी तक स्थायी राहत नहीं मिली है। ग्रामीणों का कहना है कि सुंदरू खड्ड पर झूला पुल अथवा सुरक्षित पैदल ट्रॉली का निर्माण अब मजबूरी बन चुका है। बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाना चुनौतीपूर्ण हो गया है। जांगलिख गांव में करीब 7 हजार सेब की क्रेटें फंसी हैं। इसके अलावा मटर की तैयार फसल भी मंडियों तक नहीं पहुंच पा रही है। सड़क संपर्क बाधित होने से किसानों और बागवानों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इसी पंचायत के थईटीवाड़ी गांव पर भी भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने सुरक्षा के स्थायी इंतजाम नहीं होने पर नाराजगी जताई है।ग्रामीण मुख्यमंत्री के वीरवार को प्रस्तावित छौहारा दौरे के दौरान अपनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे। उनकी मांगों में सुंदरू खड्ड पर तत्काल झूला पुल का निर्माण शामिल है। वे थईटीवाड़ी को भूस्खलन के खतरे से बचाने के लिए सुरक्षा कार्य चाहते हैं। सड़क संपर्क बहाल करने और सेब-मटर की फसल के लिए तत्काल परिवहन व्यवस्था की भी मांग की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें केवल आश्वासन नहीं, बल्कि मौके पर ठोस कार्रवाई चाहिए।
विज्ञापन


निजी पावर प्रोजेक्ट करा रहा सड़क का काम
लोक निर्माण विभाग चिड़गांव सब डिविजन के एसडीओ विजय ठाकुर ने बताया कि इस सड़क का कार्य एक निजी पावर प्रोजेक्ट की ओर से कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग की ओर से यहां कोई कार्य नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें