फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कुशाल शर्मा बने इम्पलॉइज कल्याण संघ रामपुर के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
संघ की बैठक में अंतर विभागीय स्पोर्ट्स मीट और योग दिवस आयोजन पर चर्चा
विज्ञापन

21 जून को रामपुर में मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। इंप्लाइज खेलकूद संस्कृति एवं कल्याण संघ के गठन को लेकर रामपुर में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अध्यापक यशपाल वर्मा ने की। इसमें विभागों के कर्मचारी, अधिकारी और शिक्षकों ने संयुक्त रूप से भाग लिया।
बैठक में सर्वसम्मति से कुशाल शर्मा को संघ का अध्यक्ष चुना गया। विनोज नेगी (वन विभाग) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रामपुर कॉलेज के प्रो. डॉ. सतपाल को महासचिव और विनय भारद्वाज को उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा जल शक्ति विभाग के प्रेम चौहान, उच्च शिक्षा विभाग के देशराज ठाकुर, बिजली विभाग के भारत भूषण, विधि एवं न्यायिक परिसर के हर्ष शर्मा और एलीमेंट्री शिक्षा के योगराज ठाकुर को उप प्रधान मनोनीत किया गया। प्रदीप कुमार कौशल को मुख्य संरक्षक और अनिल वर्मा को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया। बैठक में जंबो कार्यकारिणी के गठन का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

यश पाल वर्मा ने बताया कि बैठक में उपमंडल स्तरीय अंतर विभागीय स्पोर्ट्स मीट आयोजित करने पर चर्चा हुई। इस स्पोर्ट्स मीट में क्रिकेट, वॉलीबाल, बैडमिंटन, शतरंज, कैरम बोर्ड और रस्साकशी सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 21 जून को रामपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े स्तर पर मनाया जाएगा, जिसमें योग गुरु द्वारा सत्र संचालित किए जाएंगे। इसके अलावा क्षेत्र के प्रतिष्ठित खिलाड़ियों, सेवानिवृत्त खिलाड़ियों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने सभी विभागों के खिलाड़ियों से आग्रह किया कि वे अभी से अपनी तैयारियां शुरू करें, ताकि प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके। टूर्नामेंट की तिथि जल्द घोषित की जाएगी।
विज्ञापन


इस अवसर पर अशोक मेहता, देवराज, योगराज चौहान, अनिल वर्मा, विनोद, देशराज, छात्र ठाकुर, भारत भूषण, हर्ष शर्मा, विनय भारद्वाज, जयपाल, बालकृष्ण, योगराज शर्मा, विशाल, मणि, लक्ष्मण, सोहनलाल, कैलाश चौहान, रजनी, प्रदीप कौशल और कुशाल शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें