फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कुर्पण खड्ड में बाढ़ आने के बाद बढ़ी स्कूली बच्चों और 10 पंचायतों के ग्रामीणों की दुश्वारियां

विज्ञापन
बायल नित्थर मार्ग पर ढरोपा के समीप सडक़ पर भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
सतलुज नदी का बहाव दत्तनगर पुल की सड़क की ओर मुड़ा, अब झूला पार करना भी हुआ मुश्किल, ढरोपा में बेली ब्रिज निर्माण का सामान पहुंचाना चुनौती
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। 31 जुलाई की रात को बाढ़ की चपेट में पुल आने के बाद नित्थर-कोयल-बायल सड़क पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। ऐसे में उपतहसील नित्थर की 10 पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को आवाजाही करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी तरफ नित्थर, गड़ेज, देहरा, दूराह, लोट, शिल्ली, कुठेड़, दलाश और पलेही के ग्रामीणों की आवाजाही के लिए दुश्वारियां बरकरार हैं। गड़ेज पंचायत के प्रधान दारा सिंह कायथ ने कहा कि स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को झूला पार करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग इंतजार में हैं कि जल्द बेली ब्रिज का काम शुरू हो। बाढ़ आने के बाद सतलुज नदी का बहाव दत्तनगर पुल के साथ की सड़क की तरफ हो गया है, जिससे सड़क पूरी तरह से सतलुज नदी के पानी से जलमग्न हो गई है। सड़क पूरी तरह से टूट गई है। इस कारण वहां से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। लोगों को इस सड़क को पार करने में डर लग रहा है। दत्तनगर के लिए बच्चे स्कूल जाते हैं और अन्य लोग भी अपने रोजमर्रा के कार्य करने जाते हैं। उन्होंने प्रशासन, लोक निर्माण विभाग से आग्रह किया है कि इस सड़क को जल्द ठीक करें। यह सड़क ठीक नहीं हुई, तो पुल का सामान कैसे ढरोपा पहुंचेगा। वहीं, प्रधान दारा सिंह कायथ ने कहा कि झूला पुल ढरोपा में लगाया है, वह जोखिम भरा है। दोनों तरफ से यह पेड़ों से बांधा हुआ है, जिससे गुजरना बेहद मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


पुल का सामान पहुंच चुका है। जल्द पुल लगाया जाएगा और सड़क को भी दुरुस्त किया जाएगा। -मनमोहन सिंह, एसडीएम निरमंड

सड़क की मरम्मत जल्द की जाएगी। इसको कल तक भर दिया जाएगा और बेली ब्रिज के सामान की गाड़ी आई है, उसको ढरोपा तक पहुंचाया जा रहा है। -उदय कौशल, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें