फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कुपवी स्कूल भवन खस्ताहाल, खतरे के साये में पढ़ने को मजबूर

विज्ञापन
खस्ताहाल कुपवी स्कूल का भवन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


चौपाल (रोहड़ू)। विधानसभा क्षेत्र चौपाल के दूरदराज क्षेत्र कुपवी के पीएम श्री उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के भवन की हालत खस्ता है। भवन कभी भी तूफान या भूकंप से मिट्टी की ढेर में तब्दील हो सकता है।
स्कूल में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं के अभिभावकों का कहना है भवन की हालत इस प्रकार से बन चुकी है कि कभी भी भवन दुर्घटना का शिकार हो सकता है। उनका कहना है भवन सुरक्षित न होने के चलते बच्चों को डर के साये में रहना पड़ता है। इसकी वजह से उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा की समस्या इस कद्र है कि यहां पर कमरों के अंदर बड़ी-बड़ी दरारें बनी हुई हैं। बारिश में छतों से पानी टपकता है। जिस दिन तो तेज हवा और बारिश हो जाती है उस दिन कक्षाएं लगाना चुनौती से कम नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावकों की मानें तो भवन अंदर से बाहर तक जर्जर है। इसके पल-पल गिरने की चिंता सताती रहती है। उपप्रधान सुरेश रावत, राजेश शर्मा, मिसरू मल, कपिल, विपिन समटा, भीम सिंह, संतोष, हरी सिंह, मिंटू चौहान, कमलेश आदि ने कहा कि विद्यालय को पीएम श्री का दर्जा तो दिया है लेकिन इसकी खस्ताहाल पर कोई भी ध्यान नही दिया जा रहा है। छात्रों ने सरकार से मांग की कि उनके विद्यालय की बुरी दशा को जल्द से जल्द सुधारा जाए ताकि आने वाले समय में किसी हादसे का शिकार न होना पड़े।

खस्ताहाल कुपवी स्कूल का भवन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें