चौपाल (रोहड़ू)। भाजपा मंडल चौपाल के नवनियुक्त अध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा ने चौपाल भाजपा मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है। सोमवार को चौपाल में उन्होंने कार्यकारिणी की घोषणा की। नई कार्यकारिणी में ग्राम पंचायत ठाना के प्रधान कुलदीप मेहता और गुलाब रमचाईक को महामंत्री पद पर नियुक्ति दी गई है।
इसके अलावा दलीप सुमन, पदम शर्मा प्रकाश रपटा, चतर सिंह कलेट, तपिंदर मोहन शर्मा तथा रामानंद धनाईक को उपाध्यक्ष बनाया गया है। पवन शर्मा, सुरेश रावत, अमर सिंह चौहान, विक्रम शर्मा, राकेश गडेर और वीरपाल राठौर को सचिव, रमेश शर्मा को कोषाध्यक्ष, किशोरी को कार्यालय सचिव, शशि चौहान को मीडिया प्रभारी और बलवंत राठौर को सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा जिला परिषद सदस्य नीमा जस्टा, सुरेंद्रा पटियाल, पंचायत समिति अध्यक्ष रिंकू शर्मा, प्रेमलता बेस्टा, रमला रांटा, उमा शर्मा, सुमन जनदेव, सुदर्शना ठाकुर, नीलम मधाईक, भोपिन्द्र सिसोदिया, रविंद्र चंदेल, प्रदीप दास्टा, किरपा राम पिस्टा, संतराम चौहान, कपिल शर्मा, केवल राम चौहान, पांशु राम, मानदास शर्मा, मान सिंह ठाकुर, शोभ राम, केवल राम चौहान, प्रदीप दीवान, बलबीर चौहान, दुला राम नंटा, वीरेंद्र शर्मा, नरेश मांटा और दुर्गा सिंह रपटा को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।