रिकांगपिओ में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता टीम केपी इलेवन मुख्यातिथि से ट्रॉफी लेते हु
- फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ (किन्नौर)। मिनी खेल स्टेडियम रिकांगपिओ में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब केपी इलेवन ने जीता है। खिताबी मुकाबले में टीम ने ड्रीम इलेवन को हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की। प्रतियोगिता के समापन समारोह में पंचायत समिति अध्यक्ष गंगाराम नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रतियोगिता में 30 टीमों के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
खिताबी मुकाबला ड्रीम इलेवन किन्नौर और केपी इलेवन के बीच खेला गया गया। इसमें केपी इलेवन की टीम ने ड्रीम इलेवन किन्नौर की टीम को 30 रनों से शिकस्त दी। ड्रीम इलेवन किन्नौर के प्रधान योगेश नेगी ने बताया कि नशा छोड़ो, खेल खेलो के मकसद से पहली बार क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।