फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननखड़ी में टीबी के मरीजों की पहचान के लिए चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी में स्वास्थ्य विभाग 12 सितंबर से दो अक्तूबर तक टीबी रोगियों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाएगा। इसके तहत टीबी के मरीजों की घर-घर जाकर पहचान की जाएगी। वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक हरदेव नेगी ने बताया कि इसके तहत ननखड़ी में करीब 24,000 की आबादी को कवर किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें मधुमेह, उच्च रक्तचाप और अन्य असाध्य रोगी जो लगातार दवा खा रहे हों, उनके बलगम की जांच की जाएगी। बीएमओ ननखड़ी डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि ननखंडी की 100 आशा और आंगनबाड़ी की टीमें अभियान में अहम भूमिका निभाएगी। इसके लिए नौ टीमों का गठन किया गया है, जो घर-घर जाकर टीबी रोगियों की खोज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें