फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कब्जे की जमीन से बेदखली के खिलाफ 20 को शिमला में गरजेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्च टू विधानसभा को लेकर गांव-गांव में बैठकें कर रणनीति बना रहे किसान
विज्ञापन

शारवी और बशला गांव में बैठक कर किसान सभा ने तैयार की प्रदर्शन की रूपरेखा

संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद किसानों की कब्जे की जमीन से बेदखली को लेकर किसान सभा और सेब उत्पादक संघ ने रोष जताया है। इसके लिए किसान सभा ने प्रदेश सरकार और विपक्ष को जिम्मेवार ठहराया है। किसानों की कब्जे की जमीनों से बेदखली और घरों की तालाबंदी को लेकर किसान सभा 20 मार्च को शिमला में मार्च टू विधानसभा के तहत प्रदर्शन करेंगे। हिमाचल किसान सभा और सेब उत्पादक संघ की संयुक्त बैठक उपतहसील नित्थर के शारवी और बशला गांव में हुई। बैठक में शिल्ली पंचायत के बागवानों ने भाग लिया और शिमला में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने की रूपरेखा तैयार की।
विज्ञापन

किसान सभा निरमंड ब्लॉक अध्यक्ष देवकी नंद, हिमाचल सेब उत्पादक संघ के सचिव पूर्ण ठाकुर ने कहा कि जिस तरह प्रदेश में उच्च न्यायालय के आदेश पर कब्जे की जमीन से बेदखली की जा रही हैं, उसमें ज्यादातर उन परिवारों की हो रही है, जो बहुत ही गरीब हैं और जिनके पास बहुत ही कम भूमि है। इस बेदखली से कई परिवार बेघर हो रहे हैं, क्योंकि उनके पास भूमि ही नहीं है। इस कारण लोगों में सरकार के प्रति रोष है। प्रदेश सरकार को इसके लिए नीति बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष भी इस मुद्दे पर चुप है, जबकि उसकी सरकार ने वर्ष 2002 में जमीन के नियमितीकरण के लिए किसानों से आवेदन मांगे थे। आज जब उन्हीं किसानों की बेदखली हो रही है, तो विपक्ष भी चुप बैठा है। ऐसे में जनता के सामने पक्ष और विपक्ष का असली चेहरा सामने आ गया है, जो कि पूरी तरह से गरीब विरोधी है। बैठक में तय किया कि निरमंड ब्लॉक से रैली में सैकड़ों की संख्या में भाग लेंगे। इसमें मुख्य मांग किसानों की जमीन से बेदखली को रोको, मकानों में तालाबंदी करना बंद करो, जमीन का उचित मुआवजा दो, आपदा में जिन परिवारों की जमीन बही उनको जमीन के बदले जमीन दो, जैसी मांगें उठाई जाएंगी। इस मौके पर प्रेम, अनुराज, सुरजीत, हेमंत, संजीव, रजनी, राकेश, विपिन, मेहर चंद, तुला देव, दौलत राम शर्मा, ज्ञान चंद शर्मा, रमेश शर्मा, जयपाल शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें