फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौरी वाद्ययंत्रों की ध्वनियों से गूंजा रामलीला मैदान

विज्ञापन
राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में कार्यक्रम पेश करते कलाकार। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। चार दिवसीय राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव में किन्नौरी वाद्ययंत्रों की प्रतियोगिता में स्थानीय टीमों ने खूब जौहर दिखाए। यह स्पर्धा महोत्सव में आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। किन्नौरी वाद्ययंत्रों की ध्वनियों से रामलीला मैदान गूंज उठा। वहीं पहली बार आयोजित इस प्रतियोगिता की सभी ने खूब सराहना की। इस प्रतियोगिता में पूर्व डीपीआरओ राजेंद्र नेगी और म्यूजिक लेक्चरर डिग्री कॉलेज रिकांगपिओ शीला नेगी और अधीक्षक भाषा विभाग किन्नौर पुण्य नेगी ने जज की भूमिका बखूबी निभाई।
विज्ञापन

स्पर्धा में शोशोरिंग नागस सांस्कृतिक एवं स्पोर्ट्स क्लब पांगी ने पहले स्थान पर बाजी मारी। वहीं महादेव खेल एवं सांस्कृतिक क्लब पोवारी ने दूसरा और सोनी स्टार सांस्कृतिक क्लब उरनी ने तीसरा स्थान झटका। प्रतियोगिता की विजेता टीम पांगी में शामिल 14 सदस्यों के दल ने विभिन्न प्रकार के किन्नौरी पारंपरिक वाद्ययंत्रों पर करीब एक घंटे तक शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान दो व्यक्तियों की ओर से किन्नौरी शहनाई, दो व्यक्ति ने कौंडल, दो व्यक्ति ने रोनसिंग, एक व्यक्ति ने ढोल, बुग्जल, नगाड़ा, बाजा, तान, तुंबा और बहुत पुरानी छोटी सी लकड़ी का ढोल (किन्नौर के खासे रीति-रिवाजों में इसे बजाया जाता है) पर बेहतरीन प्रस्तुुतियां दीं। इस स्पर्धा ने दर्शकों को खूब मनोरंजन किया।
इलाके के सुरेश नेगी, श्यामसुंदर, लव जंग धोरचे, शक्ति नेगी, रामेश्वर, सीता देवी, ज्ञान देवी और सुशीला कुमारी सहित अन्यों ने महोत्सव में आयोजित इस प्रतियोगिता की सराहना की। उन्होंने कहा कि इतने पुराने वाद्ययंत्रों को सुनकर अच्छा लग रहा है। यह हमारी संस्कृति है, इसी के हमारी पहचान है। यह प्रशासन का बेहतरीन प्रयास है। इससे नई पीढ़ी को भी हमारी संस्कृति के बारे में जानकारी मिलेगी। इस मौके पर मुख्यातिथि ने पहला स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 25 हजार रुपये, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 20 हजार रुपये और तीसरा स्थान पर रहने वाली टीम को 15 हजार रुपये की राशि से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें