फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशय खत्म; नरेश चौहान होंगे रामपुर भाजपा मंडल के अध्यक्ष

विज्ञापन
रामपुर में नव नियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश चौहान कार्यकर्ताओं के साथ। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। आखिरकार लंबी जद्दोजहद के बाद रामपुर भाजपा मंडल का अध्यक्ष चुन लिया गया। हिमफेड निदेशक और नरैण पंचायत प्रधान नरेश चौहान को सर्वसम्मति से भाजपा मंडल रामपुर के अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई। बीते दिनों सहमति न बनने के कारण भाजपा मंडल अध्यक्ष पद का चयन नहीं हो पाया था। बूथ अध्यक्षों, पूर्व अध्यक्षों और पूर्व प्रत्याशियों के प्रस्ताव के बाद भी जब सहमति नहीं बनी तो कोर कमेटी का गठन कर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को लेकर चर्चा हुई। शिमला में आलाकमान की सहमति के बाद नरेश चौहान को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई। कार्यकारिणी का चुनाव एक हफ्ते के भीतर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

नियुक्ति के बाद चौहान ने कहा कि 1977 से रामपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का विधायक जीत दर्ज नहीं कर पाया है, लेकिन वर्ष 2022 में इस विस क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी को जीत दिलाकर विधान सभा में भेजा जाएगा। इसके लिए संगठन को और मजबूत किया जाएगा। क्षेत्र की समस्याओं को मुख्यमंत्री जयराम के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि रामपुर में शीर्ष नेतृत्व होने के बाद भी, जो विकास होना चाहिए था, वह नहीं हो पाया है। आने वाले समय में मुख्यमंत्री जयराम से क्षेत्र की समस्याओं का रखा जाएगा और उनका निवारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रामपुर भाजपा मंडल की नई कार्यकारिणी का विस्तार एक सप्ताह के भीतर किया जाएगा। इस कार्यकारिणी में नए लोगों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने तैनाती के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, संगठन मंत्री पवन राणा, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज और चुनाव प्रभारी श्रीकांत शर्मा का आभार जताया।
इस मौके पर कश्मीरी जैन, लाल चंद, सोहन लाल ठाकुर, जिया लाल लंबरदार, कपिल जगटू, कृष्ण खिंगटा, राममूर्ति, उषा चौहान, उषा मेहता, नीना शर्मा, राजेश्वरी शुक्ला, भूपेंद्र दड़ेल, केवल राम बुशैहरी, रोशन डोगरा, दिनेश खमराल, दिवान लष्टी, जगदीश मेहता, संतोष नेगी, राजेश चौहान, अमर सिंह, सुभाष चंद, कुलविंदर खूंद, सुरेश शर्मा और देश दीप गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें