फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर महोत्सव की दूसरी संध्या में लोक कलाकारों ने मचाया धमाल

विज्ञापन
किनौरी महोस्तव के दूसरी सांस्कृतिक संध्या में बीरबल किन्नौरा कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या किन्नौर के लोक कलाकारों के नाम रही। कार्यक्रम में जिले के कलाकारों ने एक से बढ़कर शानदार प्रस्तुतियों से खूब समां बांधा। किन्नौरी स्टार नाइट में मानसी नेगी, बीरबल, मरिंडा खोजान, श्यामू नेगी, चंद्रलाल और सावन नेगी ने मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान दर्शक भी जमकर झूमे और सांस्कृतिक संध्या का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

तंबौला में राजेंद्र सूर्या ने जीती वॉशिंग मशीन
किन्नौर जिले के पुलिस मैदान रिकांगपिओ में आयोजित दूसरे दिन तंबोला प्रतियोगिता में लोगों ने जमकर भाग लिया और अपनी किस्मत आजमाई। प्रतियोगिता के दूसरे दिन राजेंद्र सूर्या ने फुल हाउस जीता। उन्हें इसके लिए वाशिंग मशीन के ईनाम से नवाजा गया।
इसी प्रकार टॉप लाइन जयवंती ठाकुर के नाम रही। बॉटम लाइन पद्म नेगी और मीडल लाइन अशोक कुमार के नाम रही। इन तीनों विजेताओं को एक-एक म्यूजिक सिस्टम इनाम के रूप में दिया गया। अर्ली-5 श्रवण कुमार के नाम रहा, इन्हें हीट पिलर ईनाम के रूप में मिला। कार्यक्रम में उपायुक्त एवं अध्यक्ष राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव आबिद हुसैन सादिक, पुलिस अधीक्षक विवेक चाहल, सहायक आयुक्त राजेंद्र कुमार गौतम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें