फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बर्फबारी के दौरान इमरजेंसी में सैटेलाइट फोन से मदद ले पाएंगे लोग

विज्ञापन
किन्नौर जिले में आपदा और बर्फबारी के समय सैटेलाइट फोन के प्रयोग बारे किया प्रशिक्षित। संवाद
विज्ञापन
किन्नौर जिले के थानों, चौकियों, तहसील कार्यालयों में मिलेगी सैटेलाइट संचार सुविधा
विज्ञापन


आपदा से निपटने में कारगर साबित होगी सैटेलाइट फोन सेवा

सैटेलाइट फोन संचालन को लेकर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने की मॉकड्रिल

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। देश सीमा से सटा किन्नौर जिला प्राकृतिक आपदाओं के मद्देनजर काफी संवेदनशील है। भारी बर्फबारी और आपदाओं के समय जिले के लोगों को आपातकाल में संचार स्थापित करने के लिए सैटेलाइट फोन की सुविधा मिलेगी। ग्रामीण इस सुविधा का लाभ स्थानीय पुलिस थानों, चौकी, बैरियर और तहसील कार्यालयों से उठा सकते हैं। आपदा के समय संचार सुविधा ठप होने पर ग्रामीण सैटेलाइट सुविधा से मदद ले सकेंगे। जिला आपदा प्राधिकरण ने इसको लेकर व्यापक प्रबंध किए हैं। खासकर, जिले के सीमावर्ती इलाकों में इस सुविधा का अधिक लाभ पहुंचेगा। बुधवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सैटेलाइट फोन सेवा को लेकर मॉकड्रिल का आयोजन किया।

गौर हो कि जिले में सर्दी के मौसम में किसी भी प्राकृतिक आपदा की स्थिति में संवाद समन्वय बेहतर स्थापित करने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। बुधवार को सैटेलाइट फोन के इस्तेमाल के बारे में प्राधिकरण ने मॉकड्रिल का आयोजन किया। मॉकड्रिल में आवश्यक सेवाओं में कार्यरत पुलिस, होमगार्ड, राजस्व, भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल, सेना, अग्निशमन विभाग, भारतीय संचार निगम और सभी जल विद्युत परियोजनाओं के सदस्यों से सैटेलाइट के जरिये संपर्क साधा।
विज्ञापन


मॉकड्रिल रहा सफल
मॉकड्रिल में जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया और किन्नौर जिले में भारी बर्फबारी होने के कारण संचार व्यवस्था ठप होने से किन्नौर के दूरदराज क्षेत्रों से संपर्क कट गया। नियंत्रण कक्ष में सहायक आयुक्त उपायुक्त किन्नौर डॉ. ओम प्रकाश यादव ने सैटेलाइट फोन के माध्यम से किन्नौर के दूरदराज क्षेत्र यंगथंग, छितकुल, यांगपा, सांगला, मूरंग, कटगांव और पूह सहित अन्य दूरदराज क्षेत्रों में तैनात विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित किया। उन्होंने जिले के दूरदराज क्षेत्रों में सड़क और राशन सहित अन्य रोजमर्रा की जरूरत के सामानों की जानकारी ली। सभी आवश्यक सेवाओं में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने क्षेत्र में पर्याप्त आवश्यक सामान होने की जानकारी दी। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित मॉकड्रिल सफल रही।
विज्ञापन



जिले में बर्फबारी और प्राकृतिक आपदाओं के समय ग्रामीण इस सेवा का लाभ उठा पाएंगे। आपदा के समय यदि संचार सुविधाएं प्रभावित होती हैं, तो सैटेलाइट फोन के जरिये संपर्क स्थापित करने और राहत कार्यों को समय पर अमली जामा पहनाने में लाभ मिलेगा। - डॉ. ओम प्रकाश यादव, सहायक आयुक्त उपायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें