फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kinnaur Cloudburst: हिमाचल के चोलिंग में बादल फटा, NH-5 पर मलबे में दबीं दो गाड़ियां; आठ घंटे बंद रहा हाईवे

Fri, 03 Jul 2026 11:18 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर/रिकांगपिओ (किन्नौर)।

सार

Kinnaur Cloudburst Update : किन्नौर जिले के चोलिंग में शुक्रवार तड़के बादल फटने से शिमला-किन्नौर राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर भारी मलबा आ गया, जिससे एक पिकअप और एक स्कॉर्पियो वाहन दब गए। हालांकि, दोनों वाहनों में सवार लोग सुरक्षित बच निकले। घटना के कारण हाईवे करीब आठ घंटे बंद रहा। वहीं, रिब्बा के ओठंग नाले में बाढ़ आने से संपर्क सड़क क्षतिग्रस्त हो गई और कई वाहन मलबे में फंस गए। दो दिनों में दूसरी बार बादल फटने से जिले में दहशत का माहौल है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
चोलिंग में बादल फटने से तबाही। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में मानसून का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार तड़के चोलिंग क्षेत्र में बादल फटने की घटना ने शिमला-किन्नौर राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर भारी मात्रा में मलबा ला दिया, जिससे यातायात घंटों तक बाधित रहा। इस घटना में एक पिकअप और एक स्कॉर्पियो वाहन मलबे में दब गए, हालांकि राहत की बात यह रही कि दोनों वाहनों में सवार लोग सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे और किसी भी जानमाल की हानि नहीं हुई।

विज्ञापन




राजमार्ग पर यातायात बाधित, आठ घंटे बाद बहाली: यह घटना शुक्रवार सुबह लगभग चार बजे हुई। राजमार्ग पर मलबा आने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात करीब आठ घंटे तक प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही प्रशासन और मशीनरी हरकत में आई और मलबा हटाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया गया। सुबह करीब 10:30 बजे यातायात को पुनः सुचारू किया जा सका।
विज्ञापन


ओठंग नाले में बाढ़, संपर्क सड़कें क्षतिग्रस्त: एक अन्य घटना में, रिब्बा क्षेत्र के ओठंग नाले में तड़के करीब तीन बजे अचानक बाढ़ आ गई। बाढ़ के तेज बहाव के कारण रिब्बा-कंडे संपर्क सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई। कई वाहन मलबे में टायर तक दब गए और आसपास के रास्तों पर मोटी मलबे की परत जम गई। पानी की तेज आवाज सुनकर ग्रामीण दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए।






पिछले दो दिनों में प्राकृतिक आपदाओं का सिलसिला जारी: किन्नौर में पिछले दो दिनों से लगातार प्राकृतिक आपदाओं की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे पहले भावा वैली की शांगो खड्ड में बादल फटने से एक पैदल पुल बह गया था। लिप्पा गांव में पेजर खड्ड में आई बाढ़ से सिंचाई व्यवस्था और संपर्क मार्ग बुरी तरह प्रभावित हुए थे। इसके अलावा, रिस्पा गांव के पास होल्डो नाले में जलस्तर बढ़ने से एक अस्थायी रास्ता भी बह गया था।







एनएचएआई को लाखों का नुकसान: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अनुसार, मानसून के दौरान अब तक विभाग को करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हो चुका है। यह घटनाक्रम जिले में मानसून के गंभीर प्रभाव को दर्शाता है और भविष्य में और अधिक क्षति की आशंका को बढ़ाता है। प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य जारी रखे हुए है।

विज्ञापन

कांगड़ा-मंडी में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी कांगड़ा और मंडी जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शिमला, कुल्लू, ऊना और सिरमौर जिले के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी बारिश होने के आसार हैं। चार जुलाई को कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 5 और 6 जुलाई को भी कुछ जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें