फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में किन्नौर के बॉक्सरों का डंका

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। कांगड़ा के नगरोटा में प्रदेश बॉक्सिंग फेडरेशन द्वारा 22 से 24 जुलाई तक आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर ब्वॉयज बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिला किन्नौर के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में जेएसडब्ल्यू द्वारा सीएसआर के तहत संचालित बॉक्सिंग प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ियों ने पांच पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में आयुष ने 54 किलोग्राम और अंकित ने 65 किलोग्राम भर वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। उपमन्यु ने 48 किलोग्राम वर्ग में रजत, शुभम ने 54 किलोग्राम और ऋषि कुमार ने 46 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता है। जेएसडब्ल्यू के परियोजना प्रमुख कौशिक मौलिक ने सभी विजेताओं को पदक जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने बताया कि किन्नौर जिले की प्रतिभा को निखारने के लिए जेएसडब्ल्यू सदैव हर संभव प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें