फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननखड़ी के बेवठ में बिजली से जला ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील की करांगला पंचायत के बेवठ में रविवार रात को बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर जल गया है। इससे गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली गुल होने से ग्रामीणों को परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अनिल, रमन, महेंद्र मेहता, सोनू और जितेंद्र कुमार ने कहा कि बिजली गुल होने से उन्हें कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गांव में रविवार रात से ही बत्ती गुल है, जिससे उनके रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
उन्होंने विद्युत बोर्ड से जल्द नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग उठाई है। विद्युत बोर्ड के एसडीओ श्यामलाल ने बताया कि नया ट्रांसफार्मर भेज दिया गया है। जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें