फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनेरीएंबुलेंस सड़क पर पांच दिन वाहनों की आवाजाही बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर नौ खनेरी में एनएच पांच से खनेरी गांव के लिए जाने वाली बनी एंबुलेंस सड़क पांच दिन तक छोटे और बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगी। लोक निर्माण विभाग लोगों की सुविधा के लिए सड़क को पक्का करने का कार्य रहा है। विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग रामपुर के एक्सईएन रजनीश बहल ने बताया कि मार्ग पर सोलिंग का कार्य पूरा किया जा चुका है, जबकि सड़क को पक्का करने का कार्य ठेकेदार को आवंटित किया गया है। 750 मीटर मार्ग को पक्का करने का कार्य 14 मई से शुरू किया जाएगा, जो 18 मई तक चलेगा। इसके चलते पांच दिनों तक मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। उन्होंने स्थानीय लोगों से असुविधा के लिए खेद प्रकट करते हुए सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें