फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: करशालाबाग सड़क बंद, आनी की चार पंचायतों के लिए यातायात ठप

विज्ञापन
आनी के करशालाबाग में चार माह से फंसी निगम की बस। संवाद
विज्ञापन
चार महीने से क्षेत्र में फंसी हैं निगम की दो बसें
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चेताया-जल्द बहाल नहीं हुई सड़क तो होगा आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। बरसात के बाद भी उपमंडल आनी में दुश्वारियां दूर नहीं हो पाई हैं। क्षेत्र की फनौटी, लगोटी, बिश्लाधार और टकरासी पंचायतों के लिए चार महीने से यातायात व्यवस्था ठप पड़ी है। हजारों ग्रामीण रोजाना आवाजाही में परेशानी झेल रहे हैं। क्षेत्र में निगम की दो बसें चार महीने से फंसी हुई हैं। लोक निर्माण विभाग सड़क को बहाल नहीं कर पाया है। इस कारण क्षेत्र के लोगों में भारी रोष है। ग्रामीणों ने चेताया है कि यदि जल्द सड़क बहाल नहीं हुई, तो आंदोलन किया जाएगा। आनी उपमंडल की करशालाबाग सड़क चार महीने से बंद है। सड़क पर एचआरटीसी की दो बसें फंसी हुई हैं। राणाबाग से कोटासेरी तक तो बसें चल रही हैं, लेकिन कोटासेरी से आगे करशालाबाग तक सड़क बंद पड़ी है। कोटासेरी से आगे बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप है, जबकि छोटे वाहन भी खतरों के साए में गुजर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कोटासेरी से ढाई किलोमीटर आगे नार गांव के पीछे डंगा गिरा हुआ है। यदि लोक निर्माण विभाग यहां थोड़ी सी कटिंग कर दे, तो बसें कुठेड तक पहुंच सकती हैं। इससे लगभग दस किलोमीटर तक की बस सुविधा बहाल हो जाएगी। क्षेत्र की फनौटी, लगोटी, बिश्लाधार और टकरासी पंचायतों के लोग चार महीने से बस सेवा ठप होने से परेशान हैं। स्कूल, कॉलेज, कर्मचारी वर्ग सहित हजारों ग्रामीण निजी वाहनों या टैक्सियों में भारी भरकम किराया देकर सफर करने को मजबूर हैं, जिससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है। ग्रामीण सुरेंद्र ठाकुर, राजेश कुमार, गोविंद, अमर सिंह, भीम सिंह, सतीश, रामकृष्ण, देशराज, आशा ठाकुर, चांद कुमारी, मनसा राम और नर्वदा देवी सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से सड़क बहाली की मांग की है। उन्होंने चेताया कि यदि बस सेवा जल्द शुरू नहीं हुई, तो वे आंदोलन का सहारा लेंगे।
विज्ञापन


सड़क पर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। कुछ स्थानों पर डंगे गिरे हुए हैं। इनके कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। मनीष, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें