कमला को महिला और दलजीत को सौंपी युवा मोर्चा की कमान
भारतीय जनता पार्टी मंडल निरमंड ने किया संगठनात्मक विस्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड(कुल्लू)। भाजपा मंडल निरमंड का संगठनात्मक विस्तार किया गया है। इसमें विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष, महामंत्री समेत 21 पदाधिकारियों और सदस्यों की घोषणा की गई है। भाजपा युवा मोर्चा में दलजीत ठाकुर को अध्यक्ष बनाया गया है। ओम प्रकाश ठाकुर और जितेंद्र चौहान को महामंत्री नियुक्त किया गया है। भाजपा महिला मोर्चा में कमला वर्मा को अध्यक्ष बनाया गया है। योमा ठाकुर और उतरा देवी को महामंत्री बनाया गया है। अनुसूचित जाति मोर्चा में भूपेंद्र सिंह को अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा तेजस्वी कश्यप और भूपेंद्र सिंह को महामंत्री बनाया गया है। भाजपा किसान मोर्चा में जगदीश नेगी को अध्यक्ष बनाया गया है। मोहर सिंह ठाकुर और मान सिंह ठाकुर महामंत्री चुने गए हैं। अनुसूचित जनजाति मोर्चा में देवराज नेगी को अध्यक्ष बनाया गया है। संगीता नेगी और केवल नेगी को महामंत्री की कमान सौंपी गई है। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों को भाजपा मंडल अध्यक्ष नरोतम ठाकुर, मंडल महामंत्री विदेश निगम, जीवन चौहान ने बधाई दी है।