सांगला (किन्नौर)। पर्यटन स्थल सांगला के मिनी स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब कामरू टीम के नाम रहा। प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में लारा ब्लास्टर कामरू ने देवी स्पोर्ट्स क्लब सांगला को हराकर जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेता प्रतिभागियों को नवाजा। फाइनल मुकाबले में देवी स्पोर्ट्स कल्ब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 116 रनों का लक्ष्य रखा। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी लारा ब्लास्टर कामरू की टीम में 9 ओवर में ही 118 रन बनाकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।
मुख्यातिथि विधायक जगत सिंह नेगी ने विजेता कामरू की टीम को सवाल लाख रुपये और ट्रॉफी उपविजेता टीम सांगला को को 55 हजार रुपये और ट्रॉफी से सम्मानित किया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ ब्ल्लेबाज कामरू के अनिल मोहन और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बु्रआ टीम के हैप्पी चुने गए। मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार सांगला टीम के बंटी नेगी के नाम रहा।
फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच से विशाल नेगी को नवाजा गया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमेश नेगी, रघुवीर सिंह नेगी, पितांबरदास नेगी, हितेश नेगी, बासु भूषण नेगी, देवी स्पोट्स्र क्लब अध्यक्ष कृष्ण गोपाल नेगी, जय प्रकाश नेगी, प्रदीप नेगी, विक्रम सिंह नेगी और मुकेश नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।