फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जुब्बल में 80 लाख से बने कल्याण भवन का उद्घाटन

विज्ञापन
जुब्बल में कल्याण भवन का उद्धाटन करते ​शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर
विज्ञापन
जुब्बल-कोटखाई में भवन और सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर : रोहित ठाकुर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जुब्बल (रोहड़ू) । शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि जुब्बल-कोटखाई नावर में 450 करोड़ रुपये की लागत से नाबार्ड विशेष सहायता याेजना के तहत सड़क और भवन के निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। शिक्षा मंत्री ने शुक्रवार को जुब्बल में 80 लाख की लागत से नवनिर्मित कल्याण भवन का उद्घाटन किया। यह भवन जिला शिमला का पहला कल्याण भवन है। उन्होंने कहा कि इस भवन के बनने से विभाग को अपने कार्यों के निष्पादन में सुविधा मिलेगी, वहीं विभाग को अतिरिक्त किराया भी नहीं देना होगा। कल्याण भवन के निर्माण से पूर्व सामाजिक कल्याण विभाग का कार्यालय निजी भवन में चल रहा था। मंत्री ने कहा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत इस समय सर्वाधिक सड़क निर्माण कार्य उनके विधानसभा क्षेत्र में चल रहे हैं।
विज्ञापन

यूनिवर्सल कार्टन के लागू होने से बागवान खुश

रोहित ठाकुर ने कहा कि यूनिवर्सल कार्टन के लागु होने से बागवान सहित व्यापारी, खरीदार और मजदूर खुश हैं। बागवानी के क्षेत्र में सरकार ने इस वर्ष ऐतिहासिक और साहसिक निर्णय लेते हुए यूनिवर्सल कार्टन को लागू किया है, जिससे की सूक्ष्म एवं लघु स्तरीय बागवानों को विशेष रूप से लाभ पहुंच रहा है। इस अवसर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष मोती लाल डेरटा, जिला परिषद मुंगटा, उपमंडल दण्डाधिकारी जुब्बल (कार्यवाहक) गुरमीत नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें