दो दिवसीय खंड स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का कल्पा खंड का हुआ समापन, 28 विद्यालयों के 160 छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ( किन्नौर )। कल्पा खंड का 32 वां दो दिवसीय बाल विज्ञान सम्मेलन का आयोजन डाइट रिकांगपिओ में हुआ। बाल विज्ञान सम्मेलन का शनिवार को समापन हो गया। समापन समारोह में प्रारंभिक शिक्षा किन्नौर के उप निदेशक कुलदीप नेगी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने बाल वैज्ञानिकों के बनाए मॉडल का निरीक्षण किया। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक जितेंद्र नेगी ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यातिथि ने बच्चों को विज्ञान के महत्व के बारे में बताया और इस तरह के आयोजनों में बढ़चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया। इस प्रतियोगिता में कल्पा खंड के 28 स्कूलों के 160 विद्यार्थियों ने भाग लिया। वैज्ञानिक मॉडल प्रतियोगिता में गुरुकुल पब्लिक स्कूल सांगला के छात्र प्रतीक नेगी ने प्रथम स्थान, एसडीपीस रिकांगपिओ के भूषण ने दूसरा तथा जूनियर वर्ग में शिवालिक पब्लिक स्कूल सांगला के प्रथम स्थान हासिल किया।
मैथ्स ओलंपियाड के जूनियर प्रतियोगिता में उड़ान इंटरनेशन पब्लिक स्कूल रिकांगपिओ ने प्रथम, डीएवी रिकांगपिओ ने दूसरा और राजकीय माध्यमिक पाठशाला ख्वांगी ने तीसरा स्थान हासिल किया। वरिष्ठ वर्ग ने डीएवी रिकांगपिओ ने प्रथम, राजकीय उच्च पाठशाला थेमगारंग ने दूसरा और हिमालयन पब्लिक स्कूल रिकांगपिओ ने तीसरा स्थान हासिल किया। उच्च माध्यमिक में एसडीपीएस रिकांगपिओ प्रथम, डीएवी दूसरा तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्पा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
साइंस क्विज जूनियर में डीएवी रिकांगपिओ प्रथम, उड़ान इंटरनेशन पब्लिक स्कूल रिकांगपिओ दूसरा और एसडीपीएस रिकांगपिओ ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में डीएवी रिकांगपिओ प्रथम रहा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिकांगपिओ ने दूसरा और एसडीपीएस ने तीसरा स्थान किया हासिल। उच्च माध्यमिक वर्ग में डीएवी प्रथम, एसडीपीएस ने दूसरा और हिमालयन पब्लिक स्कूल रिकांगपिओ ने तीसरा स्थान हासिल किया।