संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। सराहन खंड की अंडर-14 छात्र-छात्रा वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय झाकड़ी में हुआ। इस प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ज्यूरी को ओवरऑल चैंपियन के खिताब से नवाजा गया। समापन समारोह में परियोजना प्रमुख एनजेएचपीएस झाकड़ी के परियोजना प्रमुख मनोज कुमार मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में एनजेएचपीएस झाकड़ी के वरिष्ठ प्रबंधक बृजराज उपाध्याय और शिक्षक उदय रिबल्टा उपस्थित रहे। मुख्यातिथि ने प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में वॉलीबाल में छात्रा वर्ग में जीएमएस रंगोरी ने प्रथम और आरपीएस मशनु ने द्वितीय स्थान हासिल किया। छात्र वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमि स्कूल ज्योरी ने प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दोफदा ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
कबड्डी में छात्रा वर्ग में ज्यूरी स्कूल ने प्रथम राजकीय उच्च विद्यालय मझेवली ने द्वितीय हासिल किया। छात्र वर्ग में वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ज्यूरी ने प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सनारसा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। खो-खो में छात्रा वर्ग में जीएमएस शाहधार ने प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गानवी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग में गानवी स्कूल ने प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल काओबिल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। लोकनृत्य में एसपीएस डोबी ने प्रथम और जेपीएस ज्यूरी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। भाषण में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल किन्नू ने प्रथम और राजकीय वरिरष्ठ माध्मिक स्कूल काओबील ने द्वितीय स्थान हासिल किया। बैडमिंटन में राजकीय उच्च विद्यालय मशनु और दूसर स्थान झाकड़ी स्कूल ने हासिल किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल झाकड़ी एवं आयोजक सचिव अरविंद नेगी और खेल प्रभारी सुनील दत्त सहित स्थानीय पाठशाला के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।