गुरूकुल स्कूल प्रबंधन समिति सांगला की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सदस्य।
- फोटो : RAMPUR-HP
सांगला(किन्नौर)। गुरुकुल पब्लिक स्कूल सांगला की स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक सोमवार को आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम एसएमसी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से जितेंद्र नेगी को प्रधान नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त ममता को उपप्रधान, आईडी नेगी को सलाहकार, अरुणा नित्यानंद, दीपक, नरेश, चांद प्यारी, कृष्ण गोपाल, ललिता, ऊषा, रविंद्र नेगी और जुगल किशोर को सचिव नियुक्त किया गया।
बैठक में कोरोनाकाल के लंबे अंतराल बाद स्कूल खुलने पर विद्यार्थियों के सरल तरीके से अध्यापन और बेहतर शिक्षा पर चर्चा की गई। इसमें निर्णय लिया गया कि कमजोर विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त समय दिया जाएगा और उन्हें टीचिंग, लर्निंग मैटीरियल से पढ़ाया जाएगा। इसके अलावा समय-समय पर उनके टेस्ट लेकर विद्यार्थियों के स्तर की परख की जाएगी।