फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: रोहडू़ की बाड़ीधार सड़क पर सेब से लदी जीप खाई में गिरी, युवक की मौत

Tue, 20 Sep 2022 12:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहडू़

सार

रोहड़ू में बाड़ीधार मार्ग पर परकाली शाकरी स्थान पर रविवार रात सेब से लदी जीप दुर्घटनाग्रस्त होने से युवक की मौत हो गई है। हादसा उस समय हुआ जब चालक बाड़ीधार गांव से सोलन की ओर जा रहा था। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सड़क हादसा(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू में बाड़ीधार मार्ग पर परकाली शाकरी स्थान पर रविवार रात सेब से लदी जीप दुर्घटनाग्रस्त होने से युवक की मौत हो गई है। हादसा उस समय हुआ जब चालक बाड़ीधार गांव से सोलन की ओर जा रहा था। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार घटना रविवार देर रात की है जब चालक बाड़ीधार गांव से सेब की पेटियां लेकर सोलन की ओर जा रहा था। इसी दौरान परकाली शाकरी में किसी कारणवश चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इससे गाड़ी 130 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

विज्ञापन


घटना का सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद गंभीर रुप से घायल को खाई से निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए रोहडू सिविल अस्पताल लाया गया, लेकिन यहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नीतिन पुत्र भगवान सिंह गांव नौंई डाकघर जगोठी तहसील रोहडू़ के रूप में हुई है। वहीं हादसे में करीब 80 पेटी सेब की बरबाद हो गया है। डीएसपी रोहडू़ चमन लाल ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें