ज्यूरी में अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य दिवस पर आईटीबीपी की महिलाएं और अन्य।
- फोटो : RAMPUR-HP
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। ज्यूरी आईटीबीपी की 43वीं बटालियन ने अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य दिवस हर्षोल्लास से मनाया। चीफ पैट्रन 43वीं बटालियन कंचन कांडपाल ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर महिलाओं को योगाभ्यास के साथ उनके प्रतिदिन उचित खानपान के बारे में जागरूक किया गया।
इस अवसर पर 43वीं बटालियन के कमांडेंट सुनील कांडपाल भी हिमवीर परिवारों से संवाद कार्यक्रम में पहुंचे और सभी से अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहने की अपील की। उन्होंने मौजूद लोगों को अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वास्थ्य ही इंसान का वास्तविक धन है। अच्छे स्वास्थ्य के बिना इंसान का लक्ष्य हासिल करना संभव नहीं है। बटालियन की स्वास्थ्य शाखा से ममता ने नशे से होने वाले नुकसान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस अवसर पर हिमवीर वेलफेयर एसोसिएशन की वरिष्ठ सदस्य लक्ष्मी ठाकुर और श्रीराय सहित अन्य मौजूद रहे।