फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल ने मनाया स्थापना दिवस

विज्ञापन
19वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल बौंडा सराहन में 33वां स्थापना दिवस मनाते हुए। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। 19वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल बोंडा सराहन ने 33वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर भव्य परेड निकाली गई। इसमें सेनानी टी संजीत सिंह ने ध्वज फहराया। वहीं अतुल कुमार गुरसरैया सहायक सेनानी जीडी के नेतृत्व में सलामी दी गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 19वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल की स्थापना 22 अप्रैल, 1989 को कुल्लू के बघेली में हुई थी। इस वाहिनी को एक शौर्य चक्र, एक सेना मेडल, तीन राष्ट्रीय पदक फॉर गैलेंट्री और 22 पुलिस पदक फॉर गैलेंट्री से नवाजा जा चुका है। इस कारण वाहिनी को गैलेंट 19 के नाम से भी जाना जाता है। वाहिनी को तीन बार बल की सर्वश्रेष्ठ बॉर्डर वाहिनी के खिताब से नवाजा गया है। बीते वर्ष वाहिनी ने दो बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। दोनों रेस्क्यू ऑपरेशन में भाग लेने वाली टीमों को महानिदेशक ने प्रशस्तिपत्र और प्रतीक चिह्न से नवाजा है।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष वाहिनी को दो पुलिस मेडल फॉर गैलेंट्री और 26 महानिदेशक प्रशस्ति पत्र प्राप्त हुए हैं। स्थापना दिवस पर प्रतियोगिताएं भी र्हुइं। तीन टांग दौड़, रस्साकशी, चम्मच दौड़,़ जलेबी दौड़, म्यूजिकल चेयर रेस और रिंग थ्रो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें