फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ग्यारह सालों में नहीं बन पाई उठाऊ सिंचाई योजना,

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने की जांच की मांग, विभाग पर ठेकेदार को लाभ पहुंचाने का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। खेतीबाड़ी के लिए सरकार की ओर से मंजूर सिंचाई योजना विभाग की लापरवाही की भेंट चढ़ गई है। लाखों रुपये खर्च कर जल भंडारण के लिए तीन-तीन लाख लीटर के टैंक बनाए गए, लेकिन उसके बाद करोड़ों रुपये की योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। ग्यारह साल का समय बीत गया है, लेकिन योजना बनकर तैयार नहीं हुई। लोगों ने इसकी जांच कर कार्रवाई करने की सरकार से मांग की है। लोगों का आरोप है कि विभाग और ठेकेदार ने मिलकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया है। कहा कि दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
चौपाल के मडावग क्षेत्र के लिए करीब 11 साल पहले साढ़े तीन करोड़ की झाटीर-गोरली मडावग उठाऊ सिंचाई योजना का काम एक ठेकेदार को आबंटित किया गया था। मढ़ावग चौपाल का सबसे बड़ा बागवानी क्षेत्र होने के कारण लोगों की मांग पर इस योजना को सरकार ने मंजूर किया। लोगों का कहना है कि सेब की सिंचाई तो दूर लोगों के पास पीने के लिए पानी उपलब्ध नहीं है। लोगों ने आरोप लगाए हैं कि ठेकेदार यहां से बिना काम किए रुपये ऐंठ कर चला गया है। इसमें विभाग की भी भूमिका रही है। तीन-तीन लाख लीटर के बनाए गए पानी के टैंक खाली पड़े हैं। ग्रामीणों हरि डोगरा, इंद्र डोगरा, कमाल चंद, मोहन लाल, वीरेंद्र आदि ने कहा कि सरकार मामले की जांच करे। लोगों की सुविधा के लिए इस याेजना को पूरा करने के विभाग को आदेश दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग चौपाल उपमंडल के सहायक अभियंता कंवर सिंह चौहान ने कहा कि 2014 से इस योजना का कार्य चल रहा है। अब बजट का प्रावधान हो चुका है। अब इसका कार्य फिर से शुरू कर दिया गया है और जल्दी ही कार्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें