फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे के किनारे से ढाई टन सरिया और एलएनटी मशीन की बैटरियां चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरवा (रोहडू़)। राष्ट्रीय राजमार्ग-707 का निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार की साइट से ढाई टन सरिये के साथ ही शातिरों ने एलएनटी मशीन से तोड़कर कर दो बैटरियां सहित अन्य सामान चुरा लिया है। पुलिस ने ठेेकेदार की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग-707 में पैकेज चार के ठेकेदार धत्तरवाल कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा सिरमौर और शिमला जिले के सीमांत इलाके में रोहाना और गुम्मा के बीच सड़क किनारे की नालियों (ड्रेनेज) के निर्माण का काम करवाया जा रहा है। इसके लिए आवश्यक निर्माण सामग्री को उपरोक्त निजी कंपनी द्वारा कंस्ट्रक्शन साइट पर रखा जाता है। इसी बीच देर रात को अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात शातिरों ने सड़क के किनारे रखा ढाई टन सरिया, जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए है और करीब 80 लाख रुपये की कीमत वाली एलएनटी मशीन से तोड़कर 2 बैटरियां और स्टील की आठ बड़ी शटरिंग प्लेट को चोरी कर ली है।
रात के समय तैनात सुरक्षा गार्ड को गश्त के दौरान सड़क के किनारे रखा गया सरिया और शटरिंग प्लेट गायब दिखा तो साइट इंचार्ज को इसकी सूचना दी। इसके बाद जब अन्य सामान और मशीनों को जांचा गया तो पास में ही खड़ी एक एलएनटी मशीन में तोड़फोड़ और दो बैटरियां चोरी होने की बात सामने आई। इस मामले को लेकर कंपनी ने ने पुलिस में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

धत्तरवाल कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रबंध निदेशक नरेंद्र धत्तरवाल ने बताया की उनकी कंपनी द्वारा 20 किलोमीटर सड़क बनाई जा रही है। ऐसे में कंस्ट्रक्शन साइट पर हर जगह सुरक्षा गार्ड तैनात करना उनके लिए संभव नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई है की जल्द पुलिस चोरों का पता लगाकर उन्हें पकड़ लेगी।
पुलिस थाना नेरवा के प्रभारी जयंत करुण गौतम ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जल्द ही मामले में संलिप्त आरोपियों सहित चोरी के सामान को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें