फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चित्रकला प्रतियोगिता में दीया प्रथम, किंजल ने पाया दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्या स्कूल रामपुर की छात्राओं ने विश्व एड्स दिवस पर निकाली जागरुकता रैली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की छात्राओं ने सोमवार को विश्व एड्स दिवस पर जागरुकता रैली निकाली। यह रैली स्कूल परिसर, पुराने बस अड्डे से मेन बाजार होते हुए वापस स्कूल परिसर तक निकाली गई। रैली निकालकर विद्यार्थियों ने लोगों को एड्स के बारे में जागरूक किया। इस दौरान चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें चारों सदन की छात्राओं ने भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में दीया जागृति सदन ने प्रथम स्थान, किंजल प्रगति सदन द्वितीय स्थान और समृद्धि प्रगति सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में हेमप्रभा चेतना सदन ने पहला, अवंतिका जागृत सदन, तनीषा प्रगति सदन ने दूसरा और काव्या ठाकुर जागृति सदन ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता कनिष्ठ वर्ग में मन्नत भूषण प्रगति सदन प्रथम, नीतू कुमारी चेतना सदन द्वितीय स्थान और अंजली जागृति सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में पलक जागृति सदन प्रथम, सभ्यता किरती सदन द्वितीय स्थान और वनविता जोशी चेतना सदन ने तृतीय स्थान हासिल किया। स्कूल के उप प्रधानाचार्य पीपी दुल्टा ने सभी छात्राओं को एड्स के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने एड्स के लक्षण और बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी को इस बारे में जानकारी होनी चाहिए। एड्स महामारी के प्रति सभी को जागरूक होना होगा।
विज्ञापन

इस दौरान स्कूल की छात्राओं, एनसीसी और एनएसएस ने जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को एड्स के बारे में जागरूक किया। छात्राओं ने एड्स रोकथाम के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें