फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर में 11 से 14 नवंबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला

विज्ञापन
रामपुर में अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की तैयारियों को लेकर बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त अनुपम कश
विज्ञापन
1 से 3 नवंबर तक अश्व प्रदर्शनी, 4 से शुरू होगा प्लॉटों का आवंटन
विज्ञापन

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने अधिकारियों को व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के दिए निर्देश

ट्रैफिक, कानून व्यवस्था, बिजली, पानी, सुरक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर।
प्रदेश का प्रमुख व्यापारिक और ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय लवी मेला रामपुर में 11 से 14 नवंबर तक आयोजित होगा। मेले में पहली बार अश्व प्रदर्शनी 1 से 3 नवंबर तक आयोजित होगी। इसके बाद मेला मैदान और एनएच-पांच पर प्लॉटों की आवंटन प्रक्रिया शुरू होगी। मेले के आयोजन को लेकर मेला समिति की अंतिम बैठक मिनी सचिवालय के सभागार में वीरवार को उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता बैठक हुई। उपायुक्त ने विभागों के अधिकारियों और मेला कमेटी के सदस्यों के साथ मेले की तैयारियों को लेकर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को तय समय में सभी व्यवस्थाओं को पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में सातवें वित्त आयोग अध्यक्ष एवं विधायक नंद लाल विशेष रूप से मौजूद रहे। रामपुर के पाटबंगला मैदान में अंतरराष्ट्रीय लवी मेला सजेगा। मेले के आयोजन को लेकर विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। उपायुक्त कश्यप ने बताया कि 11 नवंबर को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल मेले का शुभारंभ करेंगे। 14 नवंबर को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मेले का विधिवत समापन करेंगे। मेला सजाने की अंतिम तिथि 30 नवंबर रहेगी। इसके बाद एक सप्ताह के भीतर मेला मैदान और नेशनल हाईवे से दुकानें हटानी पड़ेंगी। बैठक में बताया कि 4 नवंबर से मेला मैदान और एनएच-पांच पर प्लॉटों का आवंटन शुरू होगा। मेले में चार दिन तक विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां लगेंगी। इनमें बिजली बोर्ड, पशुपालन, बागवानी, कृषि, स्वयं सहायता समूह, बाल विकास परियोजना, एसजेवीएन, जल शक्ति विभाग समेत अन्य विभागों की प्रदर्शनियां शामिल होंगी। मेले के दौरान बिजली, पानी, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए संबंधित विभागों को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए। वहीं, पुलिस प्रशासन को कानून और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। मेले के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न कमेटियों के गठन करने का भी निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह, डीएसपी नरेश शर्मा, बीडीओ राजेंद्र नेगी, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एसके नेगी, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग आरएस नेगी, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि 11 से 14 नवंबर तक पदम छात्र स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें कबड्डी, बैडमिंटन, बॉक्सिंग जैसे खेल शामिल होंगे। इसके अलावा पुलिस प्रशासन नशा छोड़ो, खेल खेलो थीम पर मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन करेगा। इसमें क्षेत्र के स्कूलों और अन्य संस्थानों से आए प्रतिभागी भाग लेंगे।

रामपुर में अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की तैयारियों को लेकर बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त अनुपम कश

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें