रोहड़ू।
संजीवनी सहारा समिति ने रोहड़ू की एक जरूरतमंद बेटी के विवाह के लिए 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी है। संजीवनी सहारा समिति के अध्यक्ष गोपाल चौहान ने कहा कि समिति निरंतर सामाजिक कार्यों में अपना योगदान दे रही है और यह सेवा का सिलसिला भविष्य में भी जारी रहेगा। इस अवसर पर रामेश्वर कश्यप, समर ठाकुर, बिट्टू सुमन और प्रीतम ब्राकटा भी उपस्थित रहे।