फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: हरिपुर कोटी-मीनस मार्ग पर बस हादसे के बाद जागा लोक निर्माण विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी उत्तराखंड के प्रमुख अभियंता ने अधिकारियों के साथ सड़क का किया निरीक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नेरवा (रोहड़ू)। उत्तराखंड के हरिपुर कोटी-मीनस स्टेट हाईवे पर हुए बस हादसे के बाद लोक निर्माण विभाग ने अब बदहाल सड़क की सुध ली है। शुक्रवार को विभाग के अधिकारियों ने मार्ग की बदहाल स्थिति देखने की जहमत उठाई। प्रमुख अभियंता राजेश चंद्र शर्मा ने इसका निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग साहिया के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि स्टेट हाईवे पर क्रैश बैरियर, सुरक्षा दीवार लगाने, गड्ढे भरने समेत जो भी मरम्मत के कार्य जरूरी हैं उनका एस्टिमेट बनाया जाए।
गौरतलब है कि हरिपुर कोटी-इच्छाडी क्वान-मीनस स्टेट हाईवे पर 43 स्थानों पर क्रैश बैरियर का अभाव है। मार्ग पूरी तरह खस्ताहाल है। कई स्थानों पर तो बरसात में आया मलबा अब तक नहीं हटाया गया है। इस कारण हादसों का खतरा है। पिछले दिनों एचआरटीसी की बस सड़क का डंगा धंसने के कारण खाई में गिर गई थी। इस हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई थी और 33 घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता राजेश चंद्र शर्मा जब अपनी टीम के साथ यहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मार्ग जगह-जगह उखड़ चुका है। अधिकांश सुरक्षा दीवारें क्षतिग्रस्त हैं। पैराफिट व क्रैश बैरियर का अभाव है। यह मार्ग उत्तराखंड में है, लेकिन इस पर अधिकांश ट्रैफिक हिमाचल के चौपाल व शिलाई उपमंडल का होता है। इन क्षेत्रों से लगभग अस्सी प्रतिशत कृषि और बागवानी उत्पाद इसी सड़क से होकर देश की मंडियों में पहुंचते हैं। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग साहिया के अधिशासी अभियंता रचन थपलियाल, सहायक अभियंता राघिका शर्मा व मयंक कंबोज मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें