फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शिक्षकों को दिया सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी का प्रशिक्षण

विज्ञापन
पीएम श्री स्कूल रामपुर में आयोजित आईसीटी कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
दो दिवसीय कार्यक्रम में शिमला और किन्नौर के 20 शिक्षकों को किया प्रशिक्षित
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय रामपुर में दो दिवसीय आईसीटी (सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की प्रधानाचार्य जयंती धीमान ने किया। उन्होंने आधुनिकता के दौर में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी की आवश्यकताओं और इसके महत्व के बारे में बताया।
विज्ञापन


शुक्रवार को इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिमला और किन्नौर जिले के 20 पीएम श्री स्कूलों से आए शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक आईसीटी लैब के प्रभावी उपयोग, डिजिटल शिक्षण विधियों और तकनीकी कौशल से सशक्त बनाना था। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को स्मार्ट क्लासरूम संचालन, डिजिटल कंटेंट के उपयोग और बेसिक ट्रबल शूटिंग के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी गई। विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने विभिन्न स्कूलों से शिक्षकों को आईसीटी उपकरणों के बेहतर उपयोग के साथ-साथ कक्षा में तकनीक के समुचित समावेशन के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया। प्रतिभागियों ने इस प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उनकी शिक्षण प्रक्रिया और अधिक प्रभावी एवं रोचक बनेगी। समापन अवसर पर उप प्रधानाचार्य कृष्णा नेगी ने कार्यक्रम में आए सभी शिक्षकों को संबोधित किया। उन्होंने कार्यक्रम में दी गई जानकारी का समुचित इस्तेमाल कर शिक्षा के उत्थान का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें