फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बालिदानी धंगल के पिता ने कहा-सेना ने किया गौरवान्वित

विज्ञापन
शहीद पवन धंगल के जीजा संजय जिंटू
विज्ञापन
आतंकियों को दिया सबक, बताया क्या होता है परिवार को मारने का दुख
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों और उनके ठिकानों को जमींदोज कर हर भारतीय को गौरवान्वित किया है। बलिदानी पवन धंगल के पिता शिशुपाल धंगल ने कहा कि आतंकी दूसरों के परिवारों के चिराग बुझाते आए हैं। हमारी सेना ने उन आतंकियों और उनके परिवार को मारा है। अब उन्हें एहसास हो रहा होगा कि किसी के परिवार को मारने से कितना दुख होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन सबका यही हश्र करें, ताकि भविष्य में किसी भी परिवार का चिराग न बुझे और किसी भी भारतीय पर भविष्य में कोई आतंकी हमला न हो।
शहीद पवन धंगल के जीजा संजय जिंटू ने सेना की कार्रवाई पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि भारत सरकार आतंकियों का ऐसा ही हश्र करे। उन्होंने सेना के जज्बे को नमन किया और भारत सरकार के दृढ़ निश्चय की भी सराहना की।
विज्ञापन


ज्यूरी की ताक्षी छेत्री ने भारतीय सेना के पराक्रम की सराहना करते हुए कहा कि जब तक केंद्र में मोदी सरकार है, तब तक हमें डरने की आवश्यकता नहीं है। आतंकियों का सरकार पूरी तरफ सफाया करे।
विज्ञापन






सिंगमा साइंस ऑफ स्कूल रामपुर के शिक्षक राकेश कुमार ने कहा कि आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना की कार्रवाई सराहनीय है। पहलगाम के आतंकी हमले से भारत के नागरिकों की भावनाएं आहत हुई हैं। भारत सरकार की ओर से उठाया गया यह कदम काबिले-तारीफ है।

शहीद पवन धंगल के जीजा संजय जिंटू

शहीद पवन धंगल के जीजा संजय जिंटू

शहीद पवन धंगल के जीजा संजय जिंटू

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें