फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूड़धार क्षेत्र बढ़ता प्रदूषण चिंता का विषय : चंदेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बोले-कूड़े के निष्पादन के लिए सरांह और नौराधार में तैनात किए जाएं दिहाड़ी मजदूर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

चौपाल(रोहडू)। शिरगुल देवता महाराज की पवन स्थली चूड़धार क्षेत्र में निरंतर बढ़ता प्रदूषण चिंता का विषय है। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु चूड़धार पहुंच रहे हैं जो साथ में खाने पीने की वस्तुएं ले जाते हैं। इनके खाली पैक, कागज, बोतलें, डिब्बे आदि रास्ते में इधर-उधर फेंक देते हैं। इससे पर्यावरण काे नुकसान हो रहा है, जब तक आम श्रद्धालु और पर्यटक इसके बारे में अपना उत्तरदायित्व नहीं निभाएंगे तब तक ऐसे सभी प्रयास अधूरे ही रह जाएंगे। प्रदूषण की रोकथाम और पर्यावरण का संरक्षण करना हम सभी लोगों का कर्तव्य है। इस विषय में स्थानीय प्रशासन को विशेष ध्यान देना होगा और जगह-जगह कुड़ेदान लगाने सुनिश्चित होंगे। जो लोग कूड़ा कचरा कूड़ेदान की बजाय इधर-उधर डालते हैं ऐसे लोगो पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।



चूड़ेश्वर सेवा समिति चौपाल इकाई के महासचिव रविंदर चंदेल ने प्रशासन से आग्रह किया है कि प्रदूषण की रोकथाम एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए चूड़धार आने वाले दोनों रास्तों सरांह और नौराधार में जगह-जगह पर कार्यकर्ता को दिहाड़ी पर तैनात करें, जो सभी ऐसे श्रद्धालुओं पर निगाह रखेंगे जो कूड़ा कचरा रास्ते में इधर-उधर डालते हैं उन्हें ऐसा करने से रोकें और साथ ही कुड़ा-कचरा एकत्र करके उसका निपटारा भी करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मंदिर कमेटी के पास ऐसे कार्यकर्ताओं की तैनाती के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध है। मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ावे के रूप में लाखों रुपये की राशि हर महीने एकत्र हो रही है। इसका लेखा-जोखा भी मंदिर कमेटी के पास है। उस एकत्रित धनराशि का उपयोग प्रदूषण की रोकथाम और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों पर खर्च करना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि चूड़धार में तैनात पुलिस कर्मचारियों को निर्देश दिए जाएं कि वहां आने वाले लोगों खासतौर पर बाहरी राज्यों के नौजवानों के सामान और जेबों की निरंतर तलाशी होनी चाहिए, कहीं कोई व्यक्ति अपने पास मादक पदार्थ और विस्फोटक सामग्री लेकर धार्मिक स्थल पर तो नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें