लोकार्पण : मंत्री जगत नेगी सुबह 10:30 बजे युवक मंडल भवन रोघी, बौद्ध मंदिर रोघी, रोघी में वार्ड नंबर तीन के सामुदायिक हॉल, ब्यूड़ेन में सामुदायिक शौचालय, रोघी में जन सेवा केंद्र का लोकार्पण करेंगे।
प्रदर्शनी : अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के उपलक्ष्य पर रामपुर के पाटबंगला मैदान में पूर्वाहन 11:00 बजे अश्व प्रदर्शनी के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी।
पहाड़ी दिवस : रामपुर कॉलेज में पूर्वाहन 11:00 बजे पहाड़ी दिवस मनाया जाएगा। सातवें वित्त आयोग अध्यक्ष एवं विधायक नंद लाल कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि होंगे।
बैठक : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर दोपहर 12:00 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटखाई में रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
काम की बात : महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में सुबह 9:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक आपातकालीन कक्ष में डॉ. राजेश्वर सिंह सेवाएं देंगे।