रोहड़ू। पंच भीष्म उत्सव पर 3 नवंबर को शिव शक्ति धाम परिसर में तुलसी शालिग्राम विवाह महोत्सव मनाया जाएगा। मंदिर कमेटी ने पूरी तैयारी कर ली है। शिव शक्ति धाम के संस्थापक पं. जोगिंद्र पाल ज्योति ने बताया कि हर वर्ष की तरह शिव शक्ति धाम परिसर में तुलसी शालिग्राम विवाह महोत्सव मनाया जाएगा। इस बार सोमवार तीन नवंबर शाम को भगवान शालिग्राम की बरात निकाली जाएगी। इसमें भारी संख्या में लोग भाग लेंगे। महोत्सव के दौरान तुलसी और शालिग्राम का विवाह करवाया जाएगा। इस दौरान मंदिर परिसर में भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। सोमवार सुबह से ही मंदिर में भजन-कीर्तन होगा।