फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने सभी दुकानें खोलने के निर्देश नहीं दिए तो 31 मई तक बंद रखेंगे पूरा बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरवा (रोहडू़)। व्यापार मंडल नेरवा की एक आपातकालीन वर्चुअल बैठक अध्यक्ष राजीव भिख्टा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कोरोना कर्फ्यू संबंधित आगामी रणनीति पर बैठक में हरेक वर्ग के व्यापारियों से ऑनलाइन सुझाव मांगे गए। व्यापारियों द्वारा दिए गए सुझाव के बाद निर्णय लिया गया कि 25 मई तक सरकार की नई गाइडलाइन आने के बाद यदि सभी वर्ग की दुकानें खुलने के निर्देश दिए जाते हैं तो व्यापारी इसका स्वागत करेंगे, अन्यथा 26 मई बुधवार से 31 मई सोमवार तक नेरवा में राशन, सब्जी, ढाबे, दवा विक्रेता सहित सभी दुकानें पूर्णतया बंद की जाएंगी।
विज्ञापन

आपातकालीन स्थिति में लोगों को आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाने का व्यापार मंडल द्वारा पूरा प्रयास किया जाएगा, जिसके लिए व्यापार मंडल ग्रुप में कुछ हेल्पलाइन नंबर शेयर किए जाएंगे। ढाबा यूनियन अध्यक्ष बलदेव तंगड़ाईक (शिष्टु) ने कहा कि कोरोना चेन तोड़ने के लिए वह इस निर्णय का स्वागत करते हैं एवं सभी ढाबा, रेस्टोरेंट, होटल संचालक इसमें पूरा सहयोग करेंगे। राजीव भिख्टा ने लालपानी से लेकर भवानी नगर (भठिनाला) नेरवा-दो (अस्पताल कॉलोनी), राणाक्यार व दवाडा के व्यापारियों से भी सहयोग का आग्रह किया है। इसके अलावा व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि व्यापारियों को भी कोरोना वॉरियर घोषित करते हुए प्राथमिकता के आधार पर कोरोना वैक्सीनेशन की जाए। राजीव भिख्टा एवं बलदेव तंगड़ाईक ने संयुक्त बयान में कहा कि व्यापार मंडल नेरवा ने बीते वर्ष भी लॉकडाउन के दौरान प्रशासन और सरकार का भरपूर सहयोग दिया है तथा इस साल भी सरकार के हरेक निर्देश का पूरी तरह पालन किया जा गया है। ऐसे में सरकार से उम्मीद है कि व्यापार मंडल की प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीनेशन की मांग पूरी की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें