आनी (कुल्लू)। आनी क्षेत्र की जनता को अब रविवार के दिन भी एचआरटीसी की बस की सुविधा मिलेगी। लोगों की मांग पर आनी के कई रूटों पर हिमाचल पथ परिवहन निगम ने चलाने का फैसला लिया है। लंबे समय से लोग रविवार के दिन बसें चलाने की मांग कर रहे थे। अड्डा प्रभारी आनी रमेश गुप्ता ने बताया कि अभी वे आनी के पांच रूटों पर ही बस सेवा बहाल कर रहे हैं जो कि अब रविवार को भी चलेगी।
इसमें से एक बस दलाश से सुबह 7:45 वाया सोईधार, जाजर लुहरी सुबह 9:30 पहुंचेगी जबकि लुहरी से सुबह 10:30 बजे जाजर, सोईधार और दलाश जाएगी। दलाश से दूसरी बस सुबह 7:30 बजे टोगी, तिहनी, शुश,आनी जबकि आनी से शाम 4:10 बजे तिहनी, शुश और दलाश चलेगी। तीसरी बस तराला से सुबह 9 बजे आनी और शाम 4:30 आनी से तराला जाएगी। चौथी बस दोपहर 12:45 आनी वाया कराणा जावो के लिए चलेगी। पांचवीं बस बलेहड से सुबह 7 बजे आनी और आनी से शाम 3:30 बजे बलेहड़ के लिए चलाई जाएगी।