फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एचआरटीसी चालक की क्वार्टर में संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में हृदय गति रुकना माना जा रहा कारण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
एचआरटीसी रामपुर डिपो में तैनात 46 वर्षीय चालक संतोष कुमार की चाटी स्थित क्वार्टर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। साथी कर्मचारियों ने उन्हें कमरे में बेहोशी की हालत में पाया और तुरंत एमजीएमएससी खनेरी अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान मंडी जिले की सरकाघाट तहसील के गांव लूणाधा, फतेहपुर निवासी संतोष कुमार (46) पुत्र दिवंगत रमेश चंद के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हृदय गति रुकना माना जा रहा है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। सूचना मिलने पर ब्रौ थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव का निरीक्षण किया और फोटोग्राफी की। पुलिस के अनुसार, शव पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। फिलहाल किसी ने भी मौत पर संदेह जाहिर नहीं किया है।
विज्ञापन

आनी के डीएसपी राजीव मेहता ने बताया कि पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें