फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ग्रामीण क्षेत्र के रूटों पर हांफ रही निगम की बसें, लोग परेशान

विज्ञापन
नेरवा बाजार में खराब हुई परिवार निगम की बस
विज्ञापन
दोपहर 12 बजे पुलिस थाना नेरवा के सामने खराब हो गई बस, एक घंटा लगा जाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। ग्रामीण रूटों पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें हर दूसरे-तीसरे दिन हांफ रही हैं। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे निगम की बस पुलिस थाना नेरवा के सामने खराब हो गई। इस कारण पांवटा साहिब-नेरवा-शिमला मुख्य मार्ग अवरुद्ध हो गया, जिससे बाजार में जाम लग गया। बस चालक ने बताया कि बस की क्लच प्लेट में खराबी आई है। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बस को ठीक किया जा सका। तीन दिन पहले बीते पांच अक्टूबर को शिवालोती भवन नेरवा के सामने भी निगम की बस बीच रास्ते में खराब हो गई थी। उस दिन भी सड़क के दोनों और लगभग एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया था। कुछ महीनों से परिवहन निगम की बसों का बीच रास्ते में खराब होना आम बात हो गई है। लोगों की शिकायत है कि परिवहन निगम की अधिकांश बसें खटारा हैं। निगम के इस डिपो से लोकल रूटों पर ही खटारा बसें चलाई जाती हैं। अब तो हरिद्वार, पांवटा साहिब, शिमला आदि लंबे रूटों पर भी खटारा बसें भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन


दोनों बसें टेक्निकल फाल्ट के कारण ब्रेक डाउन हुई थीं। सोमवार को मेकेनिक भेज कर बस को ठीक करवाया गया। पांच अक्टूबर को खराब हुई बस को दो दिन पूर्व मनेवटी भेजा गया था, उस दिन रास्ते में ही खराब हो गई थी। बस को बिना सवारियों के वर्कशॉप ले जाया जा रहा था। रास्तों की हालत बहुत ही ज्यादा खराब होने के कारण बसों में टूट-फूट अधिक हो रही है। - अनिल शर्मा, क्षेत्रिय प्रबंधक नेरवा डिपो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें