फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आग से तीन घर और दो गोशालाएं राख, एक करोड़ का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
पूह के कानम गांव में लकड़ी के मकानों में आग फैलने से घरेलू सामान और गहने जले
विज्ञापन

प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को दी 10-10 हजार रुपये की फौरी राहत

संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। पूह खंड के कानम गांव में मंगलवार सुबह आग लगने से तीन घर, दो गोशालाएं और दो डोंगरी जलकर राख हो गईं। हादसे में तीन परिवारों का घरेलू सामान और गहने भी जल गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार करीब एक करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
प्रशासन के अनुसार आग मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे एक घर में लगी और लकड़ी के मकान होने के कारण तेजी से आसपास के दो अन्य घरों, दो गोशालाओं और दो डोंगरी तक फैल गई। कानम और लाबरंग गांव के ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर रिकांगपिओ से दमकल दल भी मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक मकान जल चुके थे। आग लगते ही परिवारों के सदस्य बाहर निकल गए और पशुधन को भी सुरक्षित निकाल लिया गया। हादसे में छेरिंग दोरजे नेगी और सनम फुन्चोक नेगी के दो घर, जबकि शांति देवी और कृष्णा देवी का एक घर जला है। दोनों गोशालाएं और दो डोंगरी छेरिंग दोरजे नेगी व सनम फुन्चोक नेगी की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम पूह रविंद्र सिंह ठाकुर ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। प्रभावितों को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और पंचायत भवन में ठहराया गया है। प्रशासन की ओर से कंबल, खाद्य सामग्री, स्लीपिंग बैग और प्रत्येक परिवार को 10-10 हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है। पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें