फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किंदला में दो मंजिला मकान जला, ढाई लाख का नुकसान

विज्ञापन
किंदला में दो मंजिला मकान में आग लगने से क्षतिग्रस्त मकान - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। निरमंड उपमंडल के किंदला में दो मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया। इस घटना में करीब ढाई लाख रुपये की संपत्ति जल गई है जबकि दमकल विभाग, पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों की बदौलत करीब दस लाख रुपये की संपत्ति को सुरक्षित बचा लिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार घटना सोमवार सुबह करीब 11:00 बजे की है जब अचानक लालचंद के घर में किसी कारणवश आग गई। उस समय घर बाहर जरूरी काम कर रहे थे। सूचना मिलते ही ग्रामीण फौरन घटनास्थल पर पहुंचे और आग को बुझाने के प्रयास शुरू किए। इसके साथ ही आग लगने के बाद बारे में दमकल विभाग को भी सूचित किया गया।
दमकल कर्मियों और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से समय रहते आग पर काबू पाया और घर का सामान जलने से बचा लिया। हालांकि आग से घर को भारी क्षति पहुंची है। मकान जलने से लाल चंद पुत्र सेवा राम, गांव किंदला और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। लोगों ने बताया कि दो मंजिला मकान में आग पहले दूसरी मंजिल में लगी। इससे दूसरी मंजिल के तीन कमरों की सिलिंग और छत जल गई है।
विज्ञापन

दमकल विभाग और लोगों की मुस्तैदी से छह कमरों में रखा घरेलू सामान, कपड़े और फर्नीचर को जलने से बचा लिया गया है। डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही पुलिस का दल तुरंत घटनास्थल रवाना हुआ। पुलिस ने दमकल विभाग और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया।
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने कहा कि प्रभावित परिवार को पांच हजार रुपये की फौरी राहत जारी की गई है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें