फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूह के ज्ञाबुंग में तीन मंजिला मकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
पूह (किन्नौर)। पूह खंड के अंतर्गत ज्ञाबुंग पंचायत में शनिवार देर रात तीन मंजिला मकान के धरातल मंजिल स्टोर अचानक आग लग गई। इसकी सूचना मिलते ही गांव के लोगों और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया। पुलिस नेे इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात करीब 12 बजे ज्ञाबुंग निवासी सीताराम के तीन मंजिला मकान की धरातल स्टोर में आग लग गई। इस अग्निकांड में स्टोर में सेब की खाली पेटियां, रबड़ के पाइप, और अन्य सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने की कोशिश की।
इसके साथ ही अग्निशमन विभाग को भी मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन शमन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग की मदद से करीब 2 बजे आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है। राजस्व विभाग नुकसान का आकलन करने में जुटा है।
विज्ञापन

तहसीलदार पूह जय सिंह ठाकुर ने बताया आग लगने से आंशिक रूप से नुकसान हुआ है। ग्रामीणों और अग्निशमन विभाग की सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया है। राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें