फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: 12 साल बाद उन्नू महादेव से श्रीखंड यात्रा को मंजूरी मिलने की जगी आस

विज्ञापन
श्रीखंड महादेव यात्रा के लिए ज्यूरी वाया फांचा, नंती-टिक्कर ट्रैक विकास को लेकर तैयार होगा प्रस
विज्ञापन
. 18 को फांचा में होगी अहम बैठक, 22 तक प्रशासन को सौंपनी होगी प्रस्तावों की रिपोर्ट
विज्ञापन

. यात्रा के ट्रैक, यात्रियाें की सुविधा और विकास कार्यों को लेकर तैयार होंगे प्रस्ताव
बीडीओ को संबंधित पंचायतों के जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। आखिर 12 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद शिव भक्तों को ज्यूरी के उन्नू महादेव से फांचा वाया नंती-टिक्कर होकर श्रीखंड महादेव की यात्रा शुरू होने की उम्मीद जगी है। इस यात्रा के लिए आवश्यक विकास परियोजनाओं के लिए सरकार की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। 18 जून को फांचा में विशेष बैठक होगी। इस बैठक में यात्रा के लिहाज से ट्रैक के विकास, पर्यटन सुविधाओं को बढ़ावा देने और यात्रियों की सुविधाओं के बारे में प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे। यदि सब सही रहा तो यात्रियों को जल्द ही वाया फांचा होते हुए श्रीखंड महादेव पहुंचने की सुविधा मिलेगी। वर्ष 2006 से लेकर 2014 तक प्रशासनिक रूप से ज्यूरी से वाया फांचा, नंती-टिक्कर होकर श्रीखंड महादेव की यात्रा करवाई जाती थी, लेकिन वर्ष 2014 में प्रशासनिक कारणों और बढ़ते खतरे को देखते हुए रोक लगा दी गई थी। बीते कई वर्षों से स्थानीय प्रशासन यात्रा शुरू करवाने संबंधी प्रस्ताव जिला प्रशासन और सरकार को भेजते आ रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई न होने से यात्रा बंद पड़ी है। अब इस यात्रा के शुरू होने की उम्मीद है। उपमंडल प्रशासन ने श्रीखंड महादेव ट्रेक मार्ग के विकास एवं उन्नयन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू कर दी है। पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग हिमाचल प्रदेश के निर्देशों के तहत बजट आश्वासन 2026-27 के तहत फांचा, नंती-टिक्कर से श्रीखंड महादेव ट्रेक के विकास, उन्नयन के लिए प्रस्ताव तैयार करने के लिए 18 जून को बैठक होगी। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह की ओर से जारी पत्र के अनुसार यह बैठक पूर्वाह्न 11 बजे लोक निर्माण विभाग के फांचा स्थित विश्रामगृह में होगी। बैठक की अध्यक्षता रेंज अधिकारी सराहन करेंगे और बैठक में ट्रैक मार्ग की पहचान, दस्तावेजीकरण और विकास संबंधी प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। वन विभाग रामपुर को संबंधित अधिकारियों, ट्रेक मार्ग की जानकारी रखने वाले वन कर्मियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि ट्रैक के विकास के लिए व्यापक सुझाव प्राप्त किए जा सकें। वहीं, खंड विकास अधिकारी रामपुर को पंचायत फांचा और जघोरी सहित संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों, प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों की बैठक में भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में प्राप्त सुझावों के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट और सिफारिशें तैयार कर 22 जून तक प्रशासन को सौंपनी होगी। इस पहल से धार्मिक एवं साहसिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र श्रीखंड महादेव ट्रेक को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है, जिससे स्थानीय पर्यटन और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

श्रीखंड महादेव यात्रा ट्रस्ट की पहली बैठक 16 जून को
निरमंड। उत्तर भारत की सबसे कठिनतम पैदल यात्राओं में शुमार श्रीखंड महादेव की यात्रा हर वर्ष सावन माह में संचालित होती है। इस वर्ष भी प्रशासनिक रूप से यात्रा की तैयारियों का दौर शुरू हो गया है। यात्रा के सफल आयोजन को लेकर 16 जून को श्रीखंड महादेव यात्रा ट्रस्ट की पहली बैठक होगी। इस बैठक में यात्रा के आयोजन, व्यवस्थाओं और यात्रियों को दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं के बारे में रूपरेखा तैयार की जाएगी। श्रीखंड महादेव यात्रा ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक 16 जून को पंचायत समिति सभागार निरमंड में आयोजित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें