फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के शारीरिक विकास के मूल्यांकन पर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। महिला एवं बाल विकास परियोजना रामपुर ने प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के साथ मिलकर वीरवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया। यह शिविर समर कैंप कमाल की तैयारी कार्यक्रम के तहत हुआ। शिविर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के शारीरिक और समग्र विकास के मूल्यांकन के बारे में जागरूक किया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी शशि ठाकुर ने शिविर की अध्यक्षता की। कार्यकर्ताओं को बच्चों के विकास संबंधी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई। उन्हें शिक्षण तकनीकों और मूल्यांकन प्रक्रियाओं के बारे में भी बताया गया। प्रशिक्षण में अभिभावकों की सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया गया। घर पर बच्चों के साथ सरल और रोचक शिक्षण कार्य करने के बारे में भी जागरूक किया गया। शशि ठाकुर ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य लक्ष्य बच्चों का नामांकन, नियमित उपस्थिति और विद्यालय प्रवेश के लिए बेहतर तैयारी सुनिश्चित करना है। प्रशिक्षण में बच्चों के भाषा, बौद्धिक, सामाजिक-भावनात्मक, गणितीय और शारीरिक विकास के मूल्यांकन पर ध्यान केंद्रित किया गया। बच्चों को खेल-खेल में गणितीय ज्ञान, चित्रकला से रचनात्मक विकास और वस्तुओं से आकार-रंगों का ज्ञान सिखाया गया। इन कार्यक्रमों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। इससे बच्चों का सर्वांगीण विकास अधिक प्रभावी बनेगा। शिविर में विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं और पर्यवेक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण पूरा होने पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें